लखनऊ, सितम्बर 12 -- Lucknow News: डेढ़ साल पहले दुकान पर मुलाकात के बाद रिश्तेदार बनकर ठग ने सर्राफ जीजा से चार करोड़ के जेवर और 20 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने चौक कोतवाली में आरोपी कथित रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ठाकुरगंज के पीर बुखारा निवासी सर्राफ संजीव कुमार रस्तोगी की आलमबाग में स्वर्ण सिद्धि ज्वैलर्स दुकान है। संजीव के मुताबिक, डेढ़ साल पहले दुकान पर पत्नी से रोहतक के अजय चौधरी से मुलाकात हुई। फिर अजय ने पारिवारिक रिश्ते कायम करने शुरू कर दिए। वह संजीव को जीजा, पत्नी को बहन कहने लगा। इसी रिश्ते का फायदा उठाकर आरोपी अजय सात सितंबर को दो साथियों के साथ संजीव के घर पहुंचा। बताया कि उसकी एक विधवा रिश्तेदार तीन बच्चों के साथ रहती हैं। उसके पति सेना में थे।...