लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ के बाद गंदगी, कीचड़ और साफ-सफाई की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम ने जीआईएस मैपिंग आधारित जोनल प्लान तैयार किया है। पूरे क्षेत्र को पांच बड़े सेक्टरों में बांटकर उनके अंतर्गत 16 सब-सेक्टर बनाए गए हैं। जीआईएस के आधार पर सभी सेक्टरों का नक्शा तैयार कराया गया है, ताकि गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक सफाई, जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा के कार्यों को व्यवस्थित तरीके से कराया जा सके। अभियान के लिए 970 सफाई कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। साथ ही 40 पानी के टैंकरों से प्रभावित इलाकों में पानी पहुंचाने की रूपरेखा भी तैयार की गई है। जोन तीन अलीगंज में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त तथा जोनल अधिकारी अजीत राय ने जिम्मेदारों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की। यह भी पढ़ें- L...