लखनऊ, जुलाई 13 -- Lucknow News: गाजीपुर में रिलायंस जियो के पूर्व स्टोर मैनेजर पर 15 मोबाइल फोन चोरी कर बेचने का आरोप लगा है। कंपनी के एरिया मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिलायंस जियो के एरिया मैनेजर अभिलाख सिंह ने बताया कि वह इंदिरानगर स्थित बंसल कांप्लेक्स, फैजाबाद रोड के जियो स्टोर के कार्यों का पर्यवेक्षण करते हैं। उनके अनुसार, सत्यम त्रिपाठी तीन वर्ष तक इसी स्टोर में मैनेजर के पद पर तैनात था। अभिलाख सिंह ने तहरीर में बताया कि फरवरी 2026 में सत्यम त्रिपाठी ने स्टोर से 15 मोबाइल फोन निकालकर बेच दिए। इन फोन की कुल कीमत 2,94,412 रुपये आंकी गई है। स्टॉक मिलान के समय यह कमी पकड़ में आई। कंपनी अधिकारियों के सामने सत्यम त्रिपाठी ने लिखित रूप से 2,94,412 रुपये लौटाने की बात स्वीकार की थी। लेकिन कई बार कहने के बाद भी उसने...