Lucknow News: जिम ट्रेनर का शव गोमती में उतराता मिला, हत्या की आशंका
लखनऊ, जुलाई 7 -- Lucknow News: गोमती नगर से लापता जिम ट्रेनर का शव मंगलवार सुबह हजतरगंज इलाके में गोमती नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की ओर से इस संबंध में हजरतगंज कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। गोमती नगर के विनयखंड निवासी निजी सिक्योरिटी गार्ड दिनेश सिंह का बेटा विजेंद्र प्रताप चिनहट स्थित एक जिम में ट्रेनर था। भाई देवेंद्र ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे विजेंद्र घर से पैदल निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन रात एक बजे तक विजेंद्र की तलाश करते रहे। दोस्तों से लेकर परिचितों तक पता किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। अनहोनी की आशंका के तहत परिजनों ने रात में ही गोमती नगर थाने जाकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई।मंगलवार सुबह हजरतगंज बालू अड्डे के पास गोमती नदी में व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.