लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। परिचित होने का फायदा उठाकर एसडीएम सिधौली कार्यालय के एक स्टेनो ने विधानसभा सचिवालय के कर्मचारी का जाली आधार कार्ड और फर्जी हस्ताक्षर कर 10 लाख रुपये का हाउसिंग लोन ले लिया। लोन में उसे गारंटर भी बना दिया। मामले का पता तब चला जब किस्तें न जमा होने पर एलआईसी हाउसिंग से पीड़ित को नोटिस मिला। डीसीपी पूर्वी के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।त्रिवेणीनगर निवासी प्रदीप कुमार पांडेय विधानसभा सचिवालय में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके पैतृक गांव के पड़ोसी और एसडीएम सिधौली कार्यालय में तैनात स्टेनो सुशील कुमार शुक्ला भी त्रिवेणीनगर में रहते थे। यह भी पढ़ें- अमेठी में एसबीआई की शाखाओं से 6.40 करोड़ की धोखाधड़ी पुरानी जान-पहचान के चलते दोनों के घरों में आना-जाना था। आरोप...