Lucknow News: जालसाजों ने खाते से उड़ाये 55 हजार रुपये
लखनऊ, नवम्बर 20 -- Lucknow News: मोहनलालगंज में भाई के तिलक समारोह में शामिल होने आई बहन के खाते से जालसाजों ने फोन कर 55 हजार रुपये निकाल लिए। युवती ने आनॅलाइन साइबर जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रायबरेली के हरीपुर में रहने वाली प्रियंका के भाई का तिलक 23 नवम्बर को है। वह इसके लिए राजाखेड़ा अपने मायके आई है। शुक्रवार की दोपहर जालसाजों ने फोन कर उसके बेटे की डिलिवरी का पैसा आने की बात कह कर बैंक खाते की डिटेल ले ली। युवती ने जैसे ही कॉल काटी उसके खाते से चार बार में 55 हजार रुपये निकल गए। चारों बार पैसे से ऑनलाइन खरीदारी की गई। युवती भाग कर बैंक पहुंची और खाते को फ्रीज कराया। इसके बाद खाते में बचे लगभग आठ हजार रुपये जालसाज नहीं निकाल पाए। हालांकि, इसे निकालने के लिए जालसाजों ने चार बार प्रयास किया। हर बार ट्रांजेक्शन फेल हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.