लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: प्रतिबंधित और जानलेवा चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ व्यापार मंडल कार्यालय में शनिवार को 'व्यापारी संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की प्रमुख सचिव (राज्य कर) एवं राज्य कर आयुक्त कामिनी रतन चौहान व व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सभी व्यापारियों को जानलेवा मांझे का व्यापार न करने की शपथ दिलाई। साथ ही शहर के ऊंचे फ्लाईओवरों पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए व्यापारियों ने स्वेच्छा से आगे आकर सुरक्षा तार (प्रोटेक्टिव वायर) लगाने की जिम्मेदारी भी ली। संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि स्थानीय दुकानदार इस जानलेवा धागे को नहीं बेच रहे हैं, बल्कि इसकी अवैध सप्लाई कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए हो रही है। यह भी पढ़ें- Aura...