Lucknow News: जानकीपुरम में 12 करोड़ से बनेगी तीन मंजिला डिजिटल लाइब्रेरी, महापौर ने किया शिलान्यास
लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: जानकीपुरम में विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी मिलेगी। नगर निगम सेक्टर-एफ में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास 12 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला पब्लिक डिजिटल लाइब्रेरी बनवाएगा। करीब एक एकड़ जमीन पर बनने वाली इस लाइब्रेरी में पढ़ाई के साथ शैक्षिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। महापौर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार को भूमि पूजन कर इसका शिलान्यास किया। इसी के साथ इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। लाइब्रेरी में डिजिटल माध्यम से अध्ययन की सुविधा होगी। बच्चों के लिए अलग रीडिंग जोन बनाया जाएगा, जबकि युवाओं के लिए सेमिनार हॉल विकसित होगा। यहां विद्यार्थी एक साथ बैठकर अध्ययन करने के साथ शैक्षिक चर्चाओं और अन्य बौद्धिक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकेंगे। वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.