Lucknow News: जानकीपुरम में केबल बिछाने पर हंगामा, पार्षद पति और बिजलीकर्मियों में झड़प
लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: जानकीपुरम सेक्टर-जी में शनिवार को अंडरग्राउंड बिजली केबल डालने के लिए की जा रही सड़क खुदाई को लेकर भारी हंगामा हो गया। वार्ड पार्षद राजकुमारी मौर्या के पति राजकुमार मौर्या और उनके बेटे की मौके पर मौजूद बिजलीकर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। पार्षद पति और उनके बेटे ने काम का कड़ा विरोध करते हुए कर्मचारियों से रोड कटिंग की आधिकारिक अनुमति दिखाने की मांग की और दबाव बनाया। लेसा के इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर दयाशंकर ने बताया कि यह कार्य जमा योजना के तहत किया जा रहा है। एलडीए ने बिजली लाइन को भूमिगत करने के लिए लगभग 4.39 लाख रुपये की राशि जमा की है, जिसके तहत 70 मीटर लंबी लाइन भूमिगत बिछाई जा रही है। जूनियर इंजीनियर ने बताया कि रोड कटिंग की अनुमति के लिए फाइल पहले ही संबंधित विभाग को भेजी जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.