लखनऊ, सितम्बर 8 -- Lucknow News: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जानकीपुरम के सेक्टर-ई के पार्क में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर नगर निगम से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी की खंडपीठ ने जानकीपुरम आवासीय समिति की ओर से दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते पारित किया है। याचिका में कहा गया है कि सेक्टर-ई में पेट्रोल पंप के पास दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। पार्क का इस्तेमाल सिर्फ दुर्गा पूजा के लिए ही नहीं, बल्कि खाद्य सामग्री की बिक्री समेत अन्य गतिविधियों के लिए भी किया जाता है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मानस पार्क में गणपति महोत्सव 14 से 20 तक चलेगा इससे पार्क की हरियाली और उसकी स्थिति को नुकसान पहुंचता है। याचिका में यह ...