लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: रिवरफ्रंट पर चार दिन से लगातार हो रहे जलभराव से हजारों पेड़-पौधे लगातार पानी में डूबे रहने से सूख गए हैं। रविवार को पानी कम होने के बजाय और बढ़ गया। इससे रिवरफ्रंट के बड़े हिस्से में जलभराव और बढ़ गया और पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, गोमती में चलाए जाने वाले क्रूज के निर्माण के लिए रखा गया सामान भी पानी की चपेट में आ गया है। क्रूज का निर्माण दो स्थानों पर किया जा रहा था। एक जगह रबर डैम के पास और दूसरा न्यू हैदराबाद के सामने है। जलभराव के कारण दोनों स्थानों पर काम प्रभावित हुआ है। निर्माण के लिए रखा कुछ सामान पानी के दायरे में आ गया है। इससे क्रूज के निर्माण कार्य में भी परेशानी पैदा हो गई है।

ग्रीन कॉरिडौर की निर्माण सामग्री भी डूबी रिवरफ्रंट के साथ ही लामार्ट की तरफ ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण भी चल...