लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों और गोमती नदी से सटे बाढ़ प्रभावित इलाकों के विकास के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल ने छठे राज्य वित्त आयोग के सामने 7603 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का प्रस्ताव रखा है। होटल ताज में आयोजित उत्तर प्रदेश मेयर्स फोरम में उन्होंने नगर निगम की बढ़ती जिम्मेदारियों के अनुरूप बजट आवंटित करने की मांग की। महापौर ने कहा कि नगर निकायों को धन देने का आधार केवल जनसंख्या नहीं, बल्कि क्षेत्रफल में वृद्धि, बुनियादी सुविधाओं की कमी और वास्तविक जरूरतें भी होनी चाहिए। मेयर ने कहा कि वर्तमान में बाढ़ की वजह से कई क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाएं ध्वस्त हो गयी हैं। विस्तारित क्षेत्र का विकास भी अधूरा है। इनके विकास के लिए बड़े बजट की जरुरत है। -------

विस्तारित क्षेत्र में बढ़ीं विकास की जरूरतें 3...