लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों में जलभराव, गंदगी और अन्य समस्या को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता व अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय गुरुवार को महापौर सुषमा खर्कवाल से मिले। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा।प्रभुनाथ राय ने इंदिरा नगर, विकास नगर, गोमती नगर, महानगर, खुर्रम नगर और कल्याणपुर सहित पूर्व विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों मोहल्लों का दौरा किया। प्रभुनाथ ने महापौर सुषमा खर्कवाल से कहा कि लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो रहा है। नालियां चोक पड़ी हैं। नियमित सफाई और फॉगिंग न होने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और वायरल फीवर जैसी बीमारियों के फैलने की गंभीर आशंका बनी हुई है। उन्होंने क्षेत्रों में सफाई अभिया...