लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: मलिहाबाद जलपरी महोत्सव में गुरुवार को एक जलपरी कलाकार ने दुकानदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सीतापुर निवासी एक पीड़िता ने तहरीर में बताया कि कस्बे के मोहल्ला झंडाडातला में किराये पर रहने वाले एक दुकानदार ने पिछले गुरुवार को उनके साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, मेला मालिक हरीश शर्मा उर्फ बिल्लू ने कहा कि सात दिन पहले जलपरी की तबीयत बिगड़ने पर उसे छुट्टी दे दी गई थी और उसकी जगह दूसरी कलाकार को रखा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...