लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: किसानों का आरोप वन विभाग सड़क निर्माण में खड़ी कर रहा अड़चन लखनऊ, संवाददाता।नगराम के कमालपुर बिचलिका व कुबहरा गांव के बीच करीब छह सौ मीटर कच्ची सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर किसान मजदूर संगठन के किसानों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क निर्माण में वन विभाग की ओर से अड़चन डाले जाने से नाराज किसान धरने पर बैठे हैं।धरने में संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश यादव, मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व दर्जनों किसान शामिल हुए । किसानों ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क टापू बन जाती है। इससे आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को निकलना बैठना दूभर हो जाता है। सड़क खराब होने से लोगों को मोहनलालगंज तहसील पहुंचने के लिए निगोंहा होकर करीब 12 किलोमीटर अधिक दूरी का चक्कर लगाना पड़ रहा है...