लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से राय उमनाथ बली प्रेक्षागृह में कथक संध्या सजी। जिसमें मनमोहक कथक संरचनाएं देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा राग मियां मल्हार में निबद्ध बंदिश बिजुरी चमके बरसे मेहरवा के साथ किया गया। संगीत संयोजन संस्थान के प्रशिक्षकों द्वारा किया गया।कथक संध्या में जयपुर घराने के सुप्रसिद्ध कथक कलाकार चेतन कुमार जवड़ा ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ शिव स्तुति हे अमरनाथ, हे विश्वनाथ से किया। इसके बाद राग बसंत व ताल बसंत की मनोहारी प्रस्तुति देकर जयपुर घराने की विशिष्ट लयकारी, भावाभिव्यक्ति एवं तकनीकी उत्कृष्टता का परिचय दिया। पंडित सुंदरलाल गंगानी जी की वर्षा ऋतु पर आधारित ...