लखनऊ, अगस्त 17 -- Lucknow News: मोहनलालगंज। हुलासखेड़ा में जमीनी विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक हुलासखेड़ा में चक्रधर साहू और मिथलेश के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष से 24 जून को मुकदमा दर्ज हो चुका है। रविवार को इसी जमीन को लेकर पंचायत होनी थी, लेकिन एक पक्ष मौके पर नहीं पहुंचा। फिर रविवार शाम को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने तीन लोगों शिखर, अनूप व अभय के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। ------गुंडा एक्ट का आरोपी जिलाबदरमाल। समाज विरोधी कार्यों में लिप्त कौशलेंद्र सिंह राजू को गुंडा घोषित कर छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया गया है। माल थाना प्रभारी नवाब अहमद ने बताया कि आरोपी कौशलेंद्र इस दौरान ज...