लखनऊ, सितम्बर 11 -- Lucknow News: बलरामपुर, संवाददाता। जन्माष्टमी पर्व पर निकाले गए जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र में जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जुलूस के दौरान तैनात पुलिस बल की ड्यूटी परखी और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ ने जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा इंतजाम और पुलिसकर्मियों की तैनाती की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। कहा कि पर्व के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन पर विशेष नजर रखी जाए।क्षेत्राधिकारी यह भी पढ़ें- Dar...