Lucknow News: जनसमस्याओं पर भड़का गुस्सा, संघर्ष का ऐलान
लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: तकरोही स्थित जगदीश्वरम् विहार जनकल्याण समिति की रविवार को हुई बैठक में कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। सदस्यों ने कहा कि बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई। बैठक में अब जनसमस्याओं को लेकर संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। समिति अध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि उद्देश्य किसी व्यक्ति का विरोध करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना है। बैठक में संरक्षक आर.एस. शाक्य, महामंत्री राघवेन्द्र नाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी रमेश यादव समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.