लखनऊ, जुलाई 26 -- Lucknow News: लखनऊ छावनी क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही कम दबाव और दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या जल्द दूर होगी। कैंट बोर्ड ने जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करीब 26 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करा दिया है। रक्षा मंत्रालय से बजट जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश जल निगम की ओर से परियोजना का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। परियोजना के तहत छावनी क्षेत्र में 30 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। वर्तमान में क्षेत्र की अधिकांश पाइपलाइन 70 से 100 वर्ष पुरानी हो चुकी हैं, जिनमें लीकेज और जंग लगने के कारण गंदे पानी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। नई पाइपलाइन बिछने से पेयजल की गुणवत्ता सुधरेगी और जलापूर्ति का दबाव भी बढ़ेगा。 यह भी पढ़ें- Champawat News: टनकपुर नगर क्षेत्र में पेयजल परियोजना के कार्य...