Lucknow News: छावनी में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, जिला स्वास्थ्य समिति करेगी सहयोग
लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: छावनी क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सोमवार को अहम पहल हुई। लखनऊ छावनी बोर्ड और जिला स्वास्थ्य समिति, लखनऊ के बीच जनस्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और विशेष स्वास्थ्य शिविरों का संयुक्त रूप से संचालन किया जाएगा। हस्ताक्षर समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच समन्वित प्रयासों से नागरिकों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना संभव होगा। छावनी बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर ने बताया कि समझौते के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाने के साथ चिकित्सा सुविधाओं को और प्रभावी बनाया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.