लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: छावनी क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा मिलेगी। छावनी परिषद ने इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं छावनी स्थित मंगलादेवी स्कूल पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यहीं पर नियमित कक्षाओं का संचालन भी किया जाएगा। छावनी परिषद के अनुसार इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। पहले चरण में 50 विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा होते ही कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कोचिंग में संघ लोक सेवा आयोग (सिविल सेवा), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस), नीट, जेईई समेत अन्य प्रमुख...