Lucknow News: छात्र जीवन से ही छात्राओं में होता नेतृत्व क्षमता का विकास
लखनऊ, सितम्बर 12 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में विभिन्न संकाय परिषदों में मनोनीत छात्रा पदाधिकारियों का बैज अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। यहां मुख्य अतिथि पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर शिवानी श्रीवास्तव ने कहा कि छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास छात्र जीवन से ही होता है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर शालिनी श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। डॉ. श्रद्धा द्विवेदी, डॉ. ज्योति, डॉ. जितेन्द्र दुबे, डॉ. पारुल मिश्रा, डॉ. अरविंद समेत कई अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.