लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: मिशन शक्ति के तहत लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में जागरूकता कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों के तहत छात्रा को माल थाने का एक दिन का थानेदार बनाया तो जागरुकता रैली आदि के माध्यम से महिलाओं, युवतियों को उनके अधिकार बताए गए। छात्राओं से महिलाओं तक के सुरक्षा के लिए चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में जागरुक किया गया। डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक की अगुवाई में एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार, कृष्णा नगर एसीपी लक्ष्मण वर्मा, कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह की मौजूदगी में महिला पुलिसकर्मियों ने आलमबाग सिंधी गर्ल्स विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम किया। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद, मलिहाबाद एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह, माल इंस्पेक्टर नवाब अहमद के निर्देश पर तिवारीखेड़ा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा को माल ...