लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: वृंदावन कॉलोनी में बुधवार को डीफार्मा कर रही एक हिम्मती छात्रा ने धैर्य और अदम्य साहस का परिचय दिया। उसने छेड़छाड़ कर भाग रहे स्कूटी सवार आरोपी शोहदे को दौड़ाकर पीछा किया। सड़क पर दौड़ते हुए छात्रा शोर मचाती रही। छात्रा को स्कूटी सवार शोहदे के पीछे दौड़ता देख गुजर रहे राहगीरों ने मदद का हाथ बढ़ाया। पीछा कर शोहदे की घेराबंदी की। दो सौ मीटर तक छात्रा ने आरोपी का दौड़कर पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। छात्रा ने शोहदे को खूब थप्पड़ जड़े। फिर छात्रा ने शोहदे को पीजीआई थाने ले जाकर हवालात तक पहुंचाया। पीड़िता के लिखित शिकायत वापस लेने पर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी का शांतिभंग में चालान किया। पीजीआई क्षेत्र में रहने वाली छात्रा वृंदावन कॉलोनी स्थित निजी संस्थान में डीफार्मा की पढ़ाई कर रही है। छात्रा के मुताबिक, बुधव...