लखनऊ, सितम्बर 24 -- Lucknow News: पीजीआई क्षेत्र के साउथ सिटी स्थित निजी अस्पताल में नाक के ऑपरेशन के बाद युवा कलाकार प्रिंस यादव की मौत के मामले की जांच छह माह से अटकी थी। गुरुवार को बीमार पिता रामबाबू यादव लड़खड़ाते कदमों से सीएमओ कार्यालय पहुंचे। अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की। परिजनों के मुताबिक प्रिंस को साइनस की दिक्कत थी। सितंबर में डॉक्टर ने नाक की हड्डी के ऑपरेशन की सलाह दी थी। 18 सितंबर की शाम उसे ऑपरेशन के लिए ओटी ले जाया गया। आरोप है कि बेहोशी की अधिक दवा देने से उसकी मौत हुई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था।पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी थी। सीएमओ ने ईएनटी सर्जन समेत दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कार्रवाई न होने पर...