Lucknow News: छह माह बाद अपनों से मिली महिला, बलरामपुर अस्पताल ने लौटाई जिंदगी
लखनऊ, सितम्बर 7 -- Lucknow News: अपनों से बिछड़ी मानसिक रोग से पीड़ित महिला के लिए बलरामपुर अस्पताल सिर्फ इलाज की जगह नहीं, बल्कि सहारा बन गया। करीब छह महीने बाद महिला स्वस्थ होकर अपने परिवार से मिल सकी। महिला 19 फरवरी को घर से लापता हुई थी। परिजनों ने 21 फरवरी को रात आठ बजे उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। 13 मई को महिला को बलरामपुर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच के बाद उसका इलाज शुरू किया। अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि इलाज के साथ महिला की सुरक्षा, देखभाल और भावनात्मक जरूरतों का भी ध्यान रखा गया। डॉक्ट, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों के निरंतर प्रयास से उसकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद अस्पताल की टीम ने परिजनों से संपर्क स्थापित किया और महिला को सकुशल परिवार को सौंप दिया। निदेशक ने बताया कि मानसिक रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.