Lucknow News: चौथे स्टेज के कैंसर में भी ऑपरेशन की उम्मीद
लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: कैंसर की चौथी स्टेज को अब इलाज की अंतिम सीमा नहीं माना जा रहा है। कुछ चुनिंदा मरीजों में ऑपरेशन की मदद से बीमारी का बोझ कम करने की नई उम्मीद जगी है। अंडाशय और बड़ी आंत के ऐसे कैंसर, जो पेट में फैल चुके हैं, उनमें हाईपैक सर्जरी उपयोगी साबित हो रही है। इस तकनीक में दृश्य गांठों को निकालने के बाद पेट के अंदर ही गर्म कीमोथेरेपी दी जाती है। यह जानकारी केजीएमयू सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने दी। डॉ. विजय कुमार अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी में लखनऊ ऑन्कोलॉजी एसोसिएशन द्वारा आयोजित आईएएसओ की 39वीं कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। डॉ. विजय कुमार ने कहा कि हाईपैक का पूरा नाम हाइपरथर्मिक इंट्रापेरिटोनियल कीमोथेरेपी है। सामान्य कीमोथेरेपी में दवा शरीर के जरिए पूरे शरीर में पहुंचती है। जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.