लखनऊ, सितम्बर 14 -- Lucknow News: चौक इलाके के बान वाली गली में किराना दुकान में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक सूचना पर पहुंची फायर टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार फायर स्टेशन चौक कंट्रोल रूम को रविवार रात करीब 11:38 बजे सूचना मिली कि बान वाली गली चौक में अग्रवाल किराना स्टोर दुकान में आग लगी है और कोई फंसा नहीं है। सूचना पर एफएसएसओ चौक दो दमकल की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे।

संकरी गली से बढ़ी मुश्किलें पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर रास्ता बेहद संकरा मिला और आग विकराल रूप ले चुकी थी। गली में धुआं भरा होने से अंदर जाना मुश्किल था। दमकल कर्मियों ने गली के बाहर गाड़ी खड़ी कर होज पाइप बिछाकर पंपिंग शुरू की। आग की गंभीरता देख तीसरी गाड़ी भी बुला...