Lucknow News: चोर ट्रासफार्मर से कॉपर व तेल निकाल ले गए
लखनऊ, सितम्बर 22 -- Lucknow News: मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के नवल खेड़ा में सोमवार रात बिजली सप्लाई के दौरान चोर 250 केवीए ट्रांसफार्मर को नीचे उतार कर उसमें से कॉपर व तेल निकाल ले गए। जब बहुत देर तक घरों में बिजली नहीं आई तो लोगों ने विधुत उपकेन्द्र फोन किया। लाइनमैन जब फाल्ट खोजने पहुंचा तो इस घटना की जानकारी हुई। नवल खेड़ा में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से लगभग सौ घरों की बिजली की सप्लाई होती है। सोमवार रात एक बजे तक क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रही। उपभोक्ताओं ने फाल्ट के चलते बिजली गुल होने को सोचकर जानकारी नहीं की, लेकिन काफी देर तक बिजली नहीं आई तो मोहनलालगंज उपकेन्द्र फोन करना शुरू किया। लेकिन उपकेन्द्र से बिजली सप्लाई चालू होने की जानकारी मिली। लाइनमैन व ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो ट्रांसफार्मर जमीन में पड़ा पाया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.