लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: विभूतिखंड और डीसीपी पूर्वी की क्राइम टीम ने बहराइच कैसरगंज के कंडेला के मो. तावस उर्फ चांद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लखनऊ के कई थाना क्षेत्रों से चोरी की 10 बाइक बरामद की है। पुलिस का दावा है कि आरोपी मास्टर चाबी से गाड़ियों को चोरी करता था। फिर उसे फाइनेंस कंपनी से खीची हुई बताकर कम दाम पर बेच देता था। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि पांच अक्तूबर को गोमती नगर विवेकखंड निवासी ऋषभ की स्प्लेंडर प्लस बाइक पिकअप भवन के पास से चोरी हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर विभूतिखंड थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस मामले में जांच कर रही थी। करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने खंगाली तो उसे पता चला कि बाइक चोरी का आरोपी दुबग्गा स्थित नया पार्क के पास है। विभूतिखंड पुलिस ने आ...