लखनऊ, सितम्बर 30 -- Lucknow News: लखनऊ। गुड़म्बा पुलिस ने जेवर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह गौर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुद्धराम उर्फ बुद्धा निवासी केसरीपुर बाराबंकी को रजौली पारा रोड से पकड़ा। आरोपी ने 17 सितंबर को किरण इन्क्लेव भाखामऊ निवासी अभिषेक प्रभाकर के घर से ज्वेलरी चोरी की थी। उसके पास से चोरी की ज्वेलरी बेचकर खरीदी गई बाइक बरामद हुई है। ----शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तारलखनऊ। मदेयगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओ अनुज तिवारी ने बताया कि आरोपी मो. तालिब दिल्ली के शाहीन बाग का रहने वाला है। हुसैनगंज निवासी पीड़िता ने 13 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती ...