Lucknow News: चेकिंग में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: नगराम, संवाददाता। नगराम पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान दो अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कार से 78 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है।इंस्पेक्टर के अनुसार नगराम-गंगागंज मार्ग पर हुसैनाबाद तिराहे पर चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक ईको स्पोर्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार प्रिंस जायसवाल निवासी समेसी और अभिजीत पटेल उर्फ सेना निवासी नगराम नगर पंचायत, भाटन टोला को पकड़ा गया। वाहन से 78.330 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त ईको स्पोर्ट कार के साथ 12,500 रुपये नकद और दो आईफोन भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह बहराइच से गांजा लाकर लखनऊ, रायबरेली और बाराबंकी में सप्लाई करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.