लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: चिनहट इलाके में प्लाई लदा ईरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उसी रिक्शे पर सवारियां भी बैठी थीं। रिक्शा पलटने से प्लाई के नीचे दबकर चिनहट की प्रियंका (16) की मौके पर मौत हो गई। वहीं मृतका की बहन को भी हल्की चोट आई है। चिनहट पुलिस ने ईरिक्शा कब्जे में लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सीतापुर भेलसपुर रामपुर की प्रियंका चिनहट के सेमरा इलाके में परिजनों संग रहती थी। प्रियंका गुरुवार शाम को बहन निशा के साथ चिनहट के मटियारी इलाके से ई रिक्शे में बैठकर घर लौट रही थी। उसी ईरिक्शे पर ऊपर प्लाई भी रखी हुई थी। अयोध्या रोड पर आदर्श ढाबे के पास ईरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे प्रियंका सड़क पर गिर गई। उस पर भारी प्लाई गिर गईं। घटना में बहन निशा को मामूली खरोंच ...