Lucknow News: चिनहट की कॉलोनी में दबंगों ने कार सवार युवकों का पीछा कर पीटा
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- Lucknow News: चिनहट में दबंगों ने कमता इलाके से कार सवार युवक का पीछा करके दयाल स्टेट कॉलोनी में उसे पकड़कर बुरी तरह से पीटा। आरोप है कि दबंगों ने लाठी डंडे, लोहे की रॉड, हेलमेट से मारकर जख्मी कर दिया। पीड़ित युवक का मोबाइल भी तोड़ डाला। इस दौरान आरोपी फायरिंग करने की बात भी कह रहे थे। कॉलोनी के लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। मौके पर भागते समय दबंगों की एक बाइक गिर गई। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। चिनहट पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि गोमती नगर विस्तार सेक्टर छह स्थित सुलभ आवास निवासी अर्पित प्रताप सिंह के मुताबिक 27 सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे उनके दोस्त सूर्या का फोन आया। सूर्या ने जरुरी काम बताते हुए कार लेकर बुलाया। कार से चिनहट के कमता इलाके में छोड़ने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.