लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: काकोरी। दुबग्गा के मौलवीखेड़ा गांव में शनिवार शाम मोबाइल पर बात करते हुए निकले सरकारी चालक राजेश कुमार (52) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कुछ दूर आम की बाग में पड़ा मिला। देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की तो आम की बाग में शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौलवीखेड़ा निवासी कुसमा देवी के अनुसार पति राजेश कुमार सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय में चालक थे। शनिवार शाम छह बजे मोबाइल पर किसी से बात करते हुए घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की तो घर से कुछ दूर अमीर हसन के आम की बाग में मृत अवस्था मे पड़े मिले। कुछ ही दूरी पर उनका बीड़ी का बंडल और माचिस पड़ी थी। मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से 21 मिनट बात भी हुई थी। मृतक की पत्...