Lucknow News: चार माह बाद भी नहीं दिया बिजली कनेक्शन, ऊर्जामंत्री से शिकायत
लखनऊ, सितम्बर 29 -- Lucknow News: चिनहट स्थित मल्हौर में छह निर्माणाधीन मकानों के विद्युतिकरण को लेकर उपभोक्ता को दर-दर भटकना पड़ रहा है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने और फीस जमा करने के चार महीने बाद भी कनेक्शन का स्टीमेट (प्राक्कलन) जारी नहीं किया गया। पीड़ित ने अब ऊर्जा मंत्री और मध्यांचल निगम के एमडी से मंगलवार को लिखित शिकायत करते हुए संबंधित अधिकारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। सराय शेख रोड निवासी गुड्डू कुद्दूस अपने छह मकानों के लिए 25 किलोवाट आवासीय लोड का कनेक्शन लेना चाहते हैं। उन्होंने बीते 15 अप्रैल को पांच हजार रुपये का शुल्क (रसीद संख्या 049588664722) जमा कराया था। इसके बाद गोमती नगर डिवीजन के सहायक अभियंता कार्यालय से मानचित्र और एफएआर संबंधी दस्तावेज मांगे गए, जिन्हें उपभोक्ता ने तुरंत जमा करा दिया। आरोप है कि सभी औप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.