लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। सचिवालय सेवा के चार अनुभाग अधिकारियों के विभाग बदल दिए गए हैं। सचिवालय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। धर्मेंद्र कुमार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से खाद्य एवं रसद विभाग, बृजेश कुमार जायसवाल को खाद्य एवं रसद विभाग से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, अमित गुप्ता को चिकित्सा शिक्षा विभाग से श्रम विभाग और यज्ञ प्रसाद ओझा को श्रम विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग में जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...