लखनऊ, अक्टूबर 20 -- Lucknow News: लखनऊ (इटौंजा), संवाददाता। महिंगवा थाना के अंतर्गत सोमवार शुक्लन पुरवा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। मारपीट में वह भी चोटिल हो गया था। घटना में घायल दोनों चाचा भतीजे को पुलिस व परिजनों ने एंबुलेंस से इलाज के लिए बीकेटी स्थित रामसागर मिश्र अस्पताल भेजा था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दीपारिवारिक विवाद में चाचा ने भतीजे पर किया हमला पुलिस के मुताबिक अजय मिश्रा उर्फ गुड्डन निवासी शुक्लन पुरवा और उसके भतीजे दिव्यांशु मिश्रा उर्फ शुभम के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। पारिवारिक विवाद को लेकर ही सोमवार की दोपहर में अजय मिश्रा गुड्डन ने बांका से भतीजे दिव्यांशु पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर होकर गिर पड़ा। जिसकी सूचना अजय मिश...