लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: टेढ़ी पुलिया से कुर्सी रोड स्थित अस्पताल के लिए ई-ऑटो पर सवार महिला की चेन महिलाओं गिरोह ने गायब कर दी। गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इंदिरा नगर सेक्टर 14 निवासी दीक्षा सिंह ने बताया कि बुधवार को वह घर से कुर्सी रोड स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में दवा लेने के लिए जा रही थीं। टेढ़ी पुलिया चौराहे से वह एक ई-ऑटो में बैठीं। इसी दौरान चार अन्य महिलाएं भी ऑटो में घुस गईं। रास्ते में महिलाएं कई बार पैर दबाने लगीं। कभी हाथ घुमाने लगीं। दीक्षा ने टोका तो बहस करने लगीं। महिलाओं की हरकतों से परेशान होकर दीक्षा ने गुडंबा थाने से पहले ही ऑटो रुकवाया और उतर गईं। दूसरे ऑटो पर सवार होकर वह अस्पताल पहुंचीं। वहां पहुंचीं तो देखा ...