Lucknow News: घाटे से परेशान दुकानदार ने दुकान में फांसी लगाई
लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: हजरतगंज में जनरल मर्चेंट दुकानदार नरेश कुमार लालवानी (65) ने दुकान में फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, दुकानदार घाटे से परेशान था। वहीं, ठाकुरगंज में लिव इन रिलेशन में रह रहे सीतापुर के सूफियान (23) ने किराए के मकान में फांसी लगा ली। कैसरबाग के संडीला हाउस निवासी नरेश कुमार लालवानी की हजरतगंज मल्टीनेशनल पार्किंग के पीछे नवल किशोर रोड पर जनरल मर्चेंट की किराए पर दुकान है। बेटे जितेश के मुताबिक, काफी समय से पिता का व्यापार सही नहीं चल रहा था। इस वजह से नरेश काफी परेशान रहते थे। गुरुवार को वह दुकान खोलने गए थे। इसके बाद रात तक घर नहीं पहुंचे। जितेश ने दुकान मालिक विजय को कॉल करके पिता के बारे में जानकारी हासिल की। इस पर विजय दुकान में नरेश को देखने पहुंचे।
हजरतगंज में दुकानदार की मौत दुकान मालिक ने आकर देखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.