लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थाना महिंगवां अंतर्गत ग्राम भिखारीपुर में शनिवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह राख हो गई। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, भिखारीपुर निवासी कमलेश पुत्र लाल बहादुर ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद स्कूटी से अचानक धुआं उठने लगा और पलभर में उसमें भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी।पीड़ित कमलेश ने बताया कि स्कूटी महज छह माह पहले ही खरीदी गई थी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर बैटरी में खराबी या शॉर्ट सर्...