Lucknow News: ग्रीन गैस बिल के नाम पर 4.32 लाख की ठगी
लखनऊ, सितम्बर 28 -- Lucknow News: सरोजनी नगर, संवाददाता। ग्रीन गैस का बकाया बिल जमा करने के नाम पर साइबर जालसाजों ने एलडीए कॉलोनी की मानसरोवर सेक्टर ओ विस्तार निवासी हरिप्रसाद यादव के खाते से 4.32 लाख रुपये उड़ा दिए। जालसाजों ने पहले बिल बकाया होने और भुगतान न करने पर गैस आपूर्ति बंद करने का मैसेज भेजा। मैसेज में दिए नंबर पर संपर्क करने पर संदीप मिश्रा नाम के व्यक्ति ने बात की। दोपहर में दूसरे नंबर से कॉल कर डेबिट कार्ड से बिल भुगतान के लिए पहले 13 रुपये जमा करने को कहा। भुगतान नहीं हो सका तो जालसाजों ने चार बार में 1.99 लाख, 1.34 लाख, 68,823 और 30,125 रुपये निकाल लिए। जानकारी होते ही हरिप्रसाद ने बैंक को सूचना देकर खाता बंद कराया। सरोजनी नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल नंबर और लेनदेन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.