Lucknow News: ग्रीन गैस कर्मी बनकर बुजुर्ग समेत दो से 6.40 लाख की ठगी
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- Lucknow News: राजधानी में ग्रीन गैस के नाम पर साइबर ठगी का नया पैटर्न सामने आया है। जालसाजों ने ग्रीन गैस कर्मी बनकर दो लोगों के खातों से 6.40 लाख रुपये उड़ा लिए। वहीं, कस्टमर केयर कर्मी बनकर दो अन्य के खातों से 1.77 लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस ने चारों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार पहला मामला साइबर क्राइम थाने का है। इंदिरानगर तकरोही स्थित गंगा सरस्वती विहार निवासी 74 वर्षीय बालचंद्र का खाता एसबीआई में है। पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर को उन्हें व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉलर ने खुद को ग्रीन गैस कर्मी बताकर बिल अपडेट न होने की बात कहकर लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड कराया। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और 18 बार में 5.25 लाख रुपये निकल गए। एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.