Lucknow News: गोसाईगंज में बिजली ठप, 50 हजार आबादी अंधेरे में डूबी
लखनऊ, अगस्त 21 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। गोसाईंगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी दोनों 33 केवी लाइनें रात करीब 12 बजे ब्रेकडाउन हो जाने के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। उपकेंद्र के अवर अभियंता के अनुसार तकनीकी खराबी के चलते दोनों लाइनों पर एक साथ फॉल्ट आ गया। इस वजह से गोसाईंगंज कस्बे के साथ-साथ खुर्दही बाजार के आसपास के दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई है। इससे 50 हजार आबादी अंधेरे में डूब गई। विभागीय कर्मचारियों को सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया है और लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फॉल्ट को ठीक करने में लगभग 2 घंटे का समय लगेगा। इसके बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.