Lucknow News: गोसाईंगंज में मजदूर ने लगाई फांसी
लखनऊ, अगस्त 17 -- Lucknow News: गोसाईंगंज। बरकत नगर भठ्ठी गांव में मजदूर गुड्डू (22) ने रविवार देर रात फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि गुड्डू मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी शिवानी मायके मोहिउद्दीनपुर चली गई थी। रविवार शाम गुड्डू नशे में घर लौटा और सीधे कमरे में चला गया। रात में जब परिजन उसे भोजन के लिए बुलाने गए तो देखा कि कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटका है। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। गोसाईंगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.