लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: चिनहट इलाके के गोविंद प्लाजा के पास रविवार शाम अज्ञात युवक का शव मिला। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि युवक की आयु करीब 45 वर्ष होगी। उसके शरीर पर नीले रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहनने था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...