लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: महानगर स्थित गोल मार्केट में सौंदर्यीकरण के नाम पर दुकानों के ठीक सामने 10 फीट से अधिक ऊंचे लोहे के अंडाकार जाल लगाए जाने से स्थानीय व्यापारी भड़क गए हैं। गुस्साएं व्यापारियों के मुताबिक पार्किंग की जगह पर जाल लगने से न केवल गाड़ियों के खड़े होने की जगह समाप्त हो रही है, बल्कि दुकानों का दिखाव (विजिबिलिटी) और रास्ता भी पूरी तरह बाधित हो रहा है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल महापौर सुषमा खर्कवाल से मिला और अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की दुकानों के सामने इस तरह से मनमाने ढंग से मार्ग अवरुद्ध करना अनुचित है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस काम को नहीं रोका गया, तो व्य...