लखनऊ, नवम्बर 15 -- Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले जिस उत्तर प्रदेश में उपद्रव था, वहां आज उत्सव ही उत्सव हैं। सरकार बनने के बाद जब अयोध्या में दीपावली के बारे में चर्चा की तो पता चला कि वहां कोई आयोजन ही नहीं होता, जबकि देश और दुनिया को अयोध्या ने दीपावली दी। अयोध्या में दीपक तले अंधेरा था। इस पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वहां अच्छा दीपोत्सव होना चाहिए और यह दीपावली के एक दिन पहले होगा। इसके अलावा पिछली सरकार ने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' दिया था, हमने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' दिया है। रविवार को गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित 'गोमती उत्सव-2026' में उन्होंने कहा कि गोमती लखनऊ की आत्मा है। इसकी अविरलता और निर्मलता बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। उत्सव नदी तट पर हो और इसकी शु...