लखनऊ, अगस्त 7 -- Lucknow News: माल, संवाददाता। माल थाना क्षेत्र में गोमती नदी में मछली पकड़ने गए अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। साथियों ने गुरुवार रात लापता होने की सूचना दी थी। शुक्रवार सुबह शव नदी किनारे मिला। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव पर चोट के निशान देख बेटी ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह साफ होगी।माल पंचायत के मजरा बीरपुर निवासी मुन्नी लाल उर्फ अमित (45) गुरुवार सुबह छह बजे गांव के ही रमई, छोटक्के और अरुण के साथ मझौंवा गांव के पास गोमती नदी में मछली पकड़ने गए थे। दोपहर 3 बजे तक जब मुन्नी लाल वापस नहीं लौटे तो साथियों ने आसपास खोजबीन की। रात 9 बजे तीनों घर पहुंचे और पत्नी गोमती को बताया कि मुन्नी लाल का पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने थाने में सूचना दी और रातभर तलाश की। शुक...